Recent News

Breaking News

बिहार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अच्छी जगह

[caption id="attachment_236" align="alignleft" width="300"]File photo File photo[/caption]

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा घोषित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रधान और राजीव प्रताप रूडी के साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सीपी ठाकुर, हुकुमदेव नारायण यादव, डा. संजय पासवान, शत्रुघ्न सिन्हा, सांसद अश्विनी कुमार चौबे और रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को शामिल किया गया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय को स्थाई आमंत्रित एवं सत्एन्द्र नारायण कुशवाहा, गंगा प्रसाद और आरएस पाण्डेय को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता संजय मयूख ने दी है। दूसरी ओर बिहार के पांच वरिष्ठ पार्टी नेताओं को इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है। इनमें राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, अमिताभ सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन राय और गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के पति एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल सिन्हा हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के भाजपा नेताओं के शामिल किए जाने का दीपक द्विवेदी, लालबाबू प्रसाद, सूरजनंदन कुशवाहा, सुधीर शर्मा, संजीव चौरसिया, ब्रजेश रमण, निवेदिता सिंह, धीरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र पासवान, देवेश कुमार, धनंजय गिरि, अशोक भप्त और राजीव रंजन ने स्वागत किया है। कहा है कि इससे पार्टी की प्रदेश इकाई को बहुत मजबूती मिलेगी।

No comments