Recent News

Breaking News

मौत के बाद भी सऊदी से बिहार आने का इंतजार

deth body

बिहार कथा.नई दिल्ली। केंद्र सरकार का कहना है कि 93 भारतीयों के शव सऊदी अरब से भारत लाए जाने की प्रतीक्षा है। सूत्रों की मानें तो इसमें बिहार के भी कुछ लोगों के शव हैं। वे बिहार से पलायन करके रोजगार के लिए विदेश गए थे, लेकिन किसी कारणवश वहीं मौत होने के कारण उनके शव स्वदेश लाने की कानूनी प्रक्रिया में फंस गए हैं। इनमें कई लोग बिहार के अलावा अन्य राज्यों के हैं।  प्रवासी मामलों के राज्य मंत्री वी के सिंह ने राज्यसभा को बताया कि भारतीय नागरिकों के 112 शव ‘इमीग्रेशन चेक रिक्वायर्ड’ देशों से वापस भेजे जाने हैं।  उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, लेबनान और मलेशिया से भी भारतीयों के शव लाए जाने हैं। सिंह के अनुसार, वर्ष 2013 में सऊदी अरब में 2,472 भारतीयों की मौत हुई जिनमें से 1,145 लोगों के शव भारत वापस लाए गए जबकि शेष 1,326 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार वहीं किया गया। वर्ष 2014 में सऊदी अरब में 2,348 भारतीयों की मौत हुई जिनमें से 1,106 के शव भारत लाए गए। एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 भर्ती एजेंसियों और एजेंटों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।

No comments