Recent News

Breaking News

दो र्इंट भट्टा मजदूरों को गोलियों से भून डाला

murder in gopalganj
जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिला के घोषी थानांतर्गत मदनपुर गांव में तीन अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने आज सुबह उत्तर प्रदेश निवासी दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि मृतकों के नाम मोहन कुमार और विजय लाल हैं जो उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला के करारी थानांतर्गत रकस्वारा गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों मजदूर स्थानीय र्इंट भट्टा में काम करते थे। घोषी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने इन मजदूरों की हत्या उक्त र्इंट भट्ठा मालिक से किसी की दुश्मनी की संभावना जताते हुए कहा कि प्रत्यदर्शियों का कहना है कि राइफल लिए र्इंट भट्ठा पहुंचे तीनों हमलावर उसके मालिक को तलाश रहे थे। लेकिन हमलावर दोनों मजदूरों को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

No comments