Recent News

Breaking News

पीएमसीएच के प्रिंसिपल ने सहायक प्रोफेसर को किया प्रताड़ित, महिला आयोग ने किया तलब

pmch principal
पटना। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक सहायक प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि इसके प्रिंसिपल ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया है और उन्होंने बिहार राज्य महिला आयोग में प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने प्रिंसिपल से 30 मार्च को पेश होने को कहा है। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अंजुम आरा ने बताया, हमें पीएमसीएच की सहायक प्रोफेसर से शिकायत मिली है कि 12 मार्च को कक्षा लेने के दौरान प्रिंसिपल ने सार्वजनिक रूप से उनका मानसिक उत्पीड़न किया। उन्होंने कहा कि आयोग ने आरोपों की जांच का निर्णय किया है और प्रिंसिपल से कहा है कि 30 मार्च तक उपस्थित हों। आरा ने कहा, जांच के बाद हम कार्रवाई करेंगे। प्रिंसिपल टिप्पणियों के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

No comments