Recent News

Breaking News

गोपालगंज में किसान की पीटकर हत्या

murder

गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के निरंजना गांव में रविवार की सुबह पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर एक किसान की पीटकर हत्या कर दी गयी। इस घटना में दोनों पक्षों के सात अन्य लोग घायल हो गये। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृत किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हमले की घटना में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जादोपुर थाना के निरंजना गांव में पासपति भगत व हरिकेश प्रसाद के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि रविवार को सुबह विवादित जमीन पर हरिकेश प्रसाद झोपड़ी रख रहे थे। जिसका विरोध पासपति भगत ने किया। इसी बात को लेकर पासपति भगत व उनके परिवार के लोगों पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। इस घटना में पासपति भगत (55 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष से जितेन्द्र भगत व हरेन्द्र भगत तथा दूसरे पक्ष से कृष्णावती कुमारी, कमलावती कुमारी, हरि ओम कुमार व गुलाब कली देवी घायल हो गये। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में जादोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद गांव में पुलिस कैंप कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त हरिकेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही ह

No comments