फर्जी पत्रकार बन पहुंचे नकल कराने, धरे गए
सिकंदरा(जमुई)। गुरुवार को तीन युवक को फर्जी पत्रकार के रूप में आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र पर पुलिस द्वारा धर दबोचा गया। इस संबंध में सिकंदरा पुलिस का कहना है कि तीनो युवक अलग अलग गाँव का है जो पत्रकार का फर्जी कार्ड दिखाकर परीक्षा में चोरी कराने आया था, तीनो युवक में से दो युवक रमेश एवं हितेश के पास एनडीटीवी न्यूज चैनल का फर्जी कार्ड था तो दूसरा मंजेश के पास आइबीएन सेवन का कार्ड पाया पाया गया। इधर पकड़ाए गए तीनो युवको ने फर्जी होने की संलिप्ता स्वीकारते हुए परीक्षा में चोरी करवाने की बातें स्वीकारी। गौरतलब हो कि प्रखंड में फर्जी पत्रकार कुकुरमुत्ते की तरह फैले है जो अपने व ाहनों पर प्रेस लिखाकर पत्रकारिता जगत के आँखों पर धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।
No comments