Recent News

Breaking News

गोपालगंज के दियरा में गैंगरेप के बाद नाबालिग की हत्या

murder

बैकुंठपुर (गोपालगंज)। गंडक नदी के दियारा इलाके में गैंगरेप करने के बाद एक युवती की हत्या कर शव को बनौरा गांव के चंवर में फेंक दिया गया। युवती के चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया। युवती के शरीर पर कई जख्म पाए गए हैं, जो हैवानियत की गवाही चीख-चीख कर दे रहे थे। मौके पर पहुंचे बैकुंठपुर के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की पहचान नहीं होने से पुलिस की मुश्किल बढ़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव के चंवर में मंगलवार की सुबह नौ बजे लोगों ने 17 वषीर्या एक किशोरी का शव गेहूं के खेत में देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

No comments