मैट्रिक परीक्षा : उर्दू की परीक्षा में बांट दिया हिंदी का पेपर, कई ने परीक्षा भी दे दी
राज्य के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (एजुकेशन) रजनीश कुमार महाजन ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने दूसरी भारतीय भाषा के विकल्प के तौर पर हिंदी चुनी है, उसका पहला पेपर रद्द कर दिया गया है। महाजन के मुताबिक, संस्कृत, अरबी, फारसी और भोजपुरी के पेपर्स अपने तयशुदा शेड्यूल के मुताबिक ही होंगे। महाजन ने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करेंगे। महाजन के मुताबिक, राज्य में नकल को रोकने के लिए 620 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा, नकल में शामिल 900 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, जांच भी चल रही है।
No comments