पवन सिंह के अवैध संबंधों के तनाव से पत्नी ने लगाई फांसी या हुई हत्या!
मुंबई/आरा। प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह की पत्नी की खुदकुशी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पत्नी के सुसाइड में पवन सिंह मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस अब मामले में फिल्म स्टार पवन सिंह से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि कहीं उनकी पत्नी पवन सिंह के विवाहेत्तर संबंधों (अवैध संबंधा) के कारण आत्महत्या के लिए मजबूर हुई या फिर उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दे दिया गया।। महज तीन महीने पहले दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। पवन सिंह की यह दूसरी शादी थी। पुलिस जानने में लगी हैं कि किस बात की वजह से उनकी पत्नी नीलम सिंह ने सुसाइड किया है।
गौरतलब है कि 8 मार्च को मशहूर भोजपुरी फिल्मस्टार पवन सिंह की पत्नी किरण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय पवन सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। खबरों के मुताबिक पुलिस को शक है कि नीलम की खुदकुशी की वजह पवन के दूसरी लड़कियों के साथ रिश्ते में होना है। इस मामले में अब पुलिस पवन सिंह से पुछताछ कर रही है।
नीलम सिंह की खबर जैसे ही बिहार के आरा जिले में पहुंची लोग हतप्रभ रह गए। नीलम की मौत की खबर से मायके से लेकर ससुराल तक मातम पसर गया। घर के लोगों को घटना पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। पवन सिंह के गांव बड़हरा प्रखंड के जोकहरी और नीलम के मायके उदवंतनगर के कसाप के साथ शहर के पकड़ी स्थित रामसुंदर राय की गली के निकट आवास पर भी पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया था। गांव-घर के लोग घटना से दुखी थे और वजह जानने को परेशान थे।
अभी हाल ही में स्नातक पार्ट वन की परीक्षा देकर आरा से मुंबई गई थी नीलम एक दिसंबर 2014 को भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ शादी के अटूट बंधन में बंधने वाली नीलम अभी हाल ही में आरा से मुंबई गई थी। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत स्नातक पार्ट वन की परीक्षा में शामिल हुई थी। स्नातक पार्ट वन की परीक्षा फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में समाप्त हुई थी जिसके कुछ दिनों बाद वह मुंबई के लिए रवाना हुई थी। पवन सिंह की शादी उनके बड़े भाई की साली से हुई थी। सिने स्टार की शादी पूरे धूमघाम से हुई थी जिसमें दिल्ली के सांसद व सीने स्टार मनोज तिवारी सहित कई नामी हस्तियां भी शामिल हुई थी।
No comments