पंजाब के तलवंडी गांव में सड़े गली मिली पांच बिहारवासियों की लाश
[caption id="attachment_222" align="alignleft" width="300"]
Symbolic photo[/caption]
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया जिले के पंजाब के फिरोजपुर जिला के तलवंडी गांव में रहने वाले पांच प्रवासी बिहारवासियों का शव एक ही घर में सड़ी-गली अवस्था में मिलने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर जिला के तलवंडी गांव में रहने वाले पांच प्रवासी बिहारवासी जिनका शव एक ही घर में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है सभी बिहार के पूर्णिया जिले के थे। नीतीश ने इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं उपमुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल से आज फोन बातकर बेहतर ढंग से जांच कराकर समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह एवं पुलिस महानिदेशक पी0के0 ठाकुर को निर्देश दिया कि वे पंजाब के मुख्य सचिव एवं डीजीपी के लगातार संपर्क में रहे। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले प्रवासी बिहारी का पंजाब के फिरोजपुर जिला के तलवंडी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव सड़ी-गली अवस्था में एक मकान में मिला है। घटना कुछ दिन पहले की है। परिवार की एक लड़की गायब है। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात की। उनसे अनुरोध किया कि मामले की पुरी तरफ से अनुसंधान कराकर कार्रवाई करें। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हम अपने स्तर से मामले की तहकीकात कराकर कार्रवाई करेंगे।

No comments