Recent News

Breaking News

15 अप्रैल को होने वाली थी शादी, मैजिक-आॅटों की टक्कर में आ गई मौत

acedent
बिहार कथा. गोपालगंज। एक अॉटोरिक्शा और एक मैक्सी वाहन के बीच सुबह हुई सीधी टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य व्यक्ति घायल हो गये। दुर्घटना बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना अंतर्गत वेदो टोला के समीप हुई।
पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 85 पर हुए इस हादसे में रजनीश साह (24) ने इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। साह थावे थाना अंतर्गत सनावे गांव के निवासी थे और उनकी शादी आगामी 15 अप्रैल को होने वाली थी। उन्होंने बताया कि शव अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजन को सौंप दिया गया है और हादसे में घायल सभी अन्य लोगों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

No comments