Recent News

Breaking News

विवाह समारोह में परोसे जहरीला भोजन, 250 लोग बीमार

[caption id="attachment_605" align="alignleft" width="300"]Bihar Katha Hathua gopalganj hindi weekly Bihar Katha Hathua gopalganj hindi weekly[/caption]

मधुबनी। मधुबनी जिले के फुलपरास गांव के पुरबारी टोला में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान विषाक्त भोजन खाने से 250 लोग बीमार हो गये। सिविल सर्जन डा ओम प्रकाश ने बताया कि फुलपरास गांव के पुरबारी टोला में एक शादी समारोह के दौरान विषाक्त भोजन खाने बीमार पडेÞ 250 लोगों को इलाज के लिए फुलपरास प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। उनमें से 210 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गयी है जबकि 40 रोगियों का अभी भी वहां इलाज जारी है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती 40 रोगियों को खतरे से बाहर बताते हुए कहा कि उनके पूरी तरह स्वस्थ हो जाने पर उन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी।

No comments