जनता परिवार के विलय में जनता गायब
शाह ने पूछा कि क्या कभी शून्य और शून्य जोड़कर कोई नया परिणाम आता है? ठीक उसी प्रकार बिना जनता के जनता दल यूनाइटेड और लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल के विलय का बिहार में कोई मायने नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब राजद और जदयू के साथ जनता का कोई नाता नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि राजद के वर्षों के कुशासन और जदयू के हाल के कुशासन से जनता वाकिफ है और वह बिहार में सुशासन के लिए भाजपा के हाथों में सत्ता सौंपना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में भाजपा के कार्यकर्ता जन जन से मिलकर नीतीश कुमार और राजद के गठजोड़ का खुलासा कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
No comments