Recent News

Breaking News

भाजपा युवा नेता की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

[caption id="attachment_676" align="alignleft" width="300"]Arresting symbol Arresting symbol[/caption]


मुंंगेर। बिहार के मुंंगेर जिले में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष उत्तम शर्मा की हत्या के मामले में चार लोगों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शर्मा की गत 27 मार्च को हत्या कर दी गयी थी।
पुलिस अधीक्षक वरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्तम शर्मा की हत्या भूमि विवाद को लेकर हुई थी। इस मामले में चार आरोपियों में स्वीटी मंडल, दीपक शर्मा, गोलू मंडल और एतवारी मंडल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चारों गिरफ्तार बदमाश जेल में बंद अपराधी अमित मंडल के गिरोह के सदस्य हैं जिसने उत्तम शर्मा की हत्या के लिए पवन मंडल नामक एक अन्य व्यक्ति को कथित रूप से पांच लाख रूपये की सुपारी दी थी। सिन्हा ने बताया कि कुछ महीने पहले भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज वर्मा की पवन मंडल के साथ हुए कथित भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने बताया कि पंकज वर्मा की हत्या के बाद उनके कारोबार को उत्तम शर्मा देख रहे थे और उनका भी पवन मंडल से भूमि को लेकर विवाद हुआ था और उसने उन्हें रास्ते से हटाने का निर्णय लिया था। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष कार्यबल ने मोबाइल फोन सर्विलांस के आधार पर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा तथा फरार पवन मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

No comments