Recent News

Breaking News

कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी

मैं कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी थोपे हुए आदेशों को
मजदूर की तरह ढोता हूँ।
मुझे शतरंज की मोहरों की तरह
चला जा सकता है कहीं भी
बाजी जीतने के लिए।
और चूं भी नहीं करता हूँ।
मैं कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी कर्मचारी ही नहीं कहलाता।
मेरे अधिकारों को खारिज़ कर दिया जाता है
और मुझे लटका दिया जाता है
त्रिशंकु की तरह।
मेरा शोर मेरे कर्तव्यों के नीचे दबा दिया जाता है
मेरी आवाज़ की खोद दी जाती है कब्र।
मैं कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी कितनी ही
बेड़ियों में लिपटा,
कितनी ही पीड़ाओं को सहता।
अब हक़ मांगने के लिए नहीं
छीनने को खड़ा हूँ।।।।

No comments