Recent News

Breaking News

दबंग एसपी पर खनन माफिओं ने बोला धाबा

सासाराम। बिहाshivdeep-landeर में अपराधियों और खनन माफियाओं का मनोबल एक बार फिर बढ़Þ गया है। खनन माफियाओं ने इस बार सासाराम जिले के एसपी शिवदीप लांडे पर हमला कर दिया है। सासाराम जिले में ट्रांसफर के बाद से ही अपने बेफौफ अंदाज के लिए जाने जाने वाले एसपी शिवदीप लांडे ने खनन माफियाओं पर लगाम लगाने की बात कही थी। कुछ महिने में शिवदीप लांडे ने जिले के अपराधियों पर नकेल कश दिया है। रविवार को एसपी शिवदीप लांडे पुलिस टीम के साथ डेहरी के गोपी बिगहा में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने गए थे। पुलिस के पहुंचते ही खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर गोलीबारी और पथराव हुआ, जिससे दो लोग घायल हो गए हैं। खनन माफियाओं ने पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी है। इसके बाद पुलिस ने भी हमले का सख्ति से जबाव दिया, जिससे गोलिबारी और पथराव कर रहे लोग भाग गए। shivdeep-lande1पुलिस ने मौके से जेसीबी समेत अवैध खनन में काम आने वाली कई मशिनों को जब्त किया है। सासाराम के पहाड़ियों में अवैध पत्थर खनन का काला कारोबार कई सालों से जारी है। इस क्षेत्र में सैकड़ों अवैध क्रशर मशीनें चल रही है। जब भी पुलिस कार्रवाई करने जाती है, विफल रहती है। कार्रवाई करने से पहले ही माफियाओं की टीम पुलिस पर हमला करा देती है।

No comments