Recent News

Breaking News

नक्सलियों के बारुदी सुरंब विस्फोट से बाल बाल बचे पुलिस जवान

naksali
गया। गया जिले के आंती थाना अंतर्गत बिरनावां गांव के समीप माओवादियों ने सड़क के नीचे बिछाई गई दो बारुदी सुरंग में विस्फोट किया लेकिन घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस वाहन में मौजूद पुलिस कर्मी इसकी चपेट में आने से बच गये।
मगध प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना कल रात आठ बजे के करीब घटी। विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ। श्रीवास्तव ने बताया कि टेकारी अनुमंडल के पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजा गया।  यह विस्फोट आंती थाना से मात्र ढाई किलोमीटर की दूरी पर किया गया।

No comments