Recent News

Breaking News

मुंह काला करने में असफल रहने पर देवर ने केरोसिल डाल का आग लगाया

rapeऔरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के सीमरा थानार्न्तगत कुसमाडीह गांव में आज एक महिला के साथ उसके ससुर और देवर के दुष्कर्म करने में असफल रहने पर महिला के शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर उसे जलाने का प्रयास किया। अनुमंडल पुलिस अधिकारी अजय नारायण यादव ने बताया कि पीडित महिला आज घर पर अकेली थी। उसके ससुर मुन्ना पासवान एवं देवर रामराज पासवान ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पीडिता के ससुर और देवर ने उसके शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर उसे जलाकर मारने का प्रयास किया जिसमें महिला का शरीर 25 प्रतिशत जल गया। उसे इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला के पिता ने अपनी ससुर मुन्ना पासवान और देवर रामराज पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस घटना के बाद से दोनों फरार हैं।

No comments