Recent News

Breaking News

पूर्व विधायक सुशील कुमार सिंह इलाज के दौरान दिल का दौरा, नहीं रहे

shardhanjali
जमुई। बिहार के जमुई विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे सुशील कुमार सिंह उर्फ हीरा जी का निधन सुबह दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। दो बार कांग्रेस के विधायक के तौर पर और एक बार जदयू के विधायक के तौर पर जमुई विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके तथा लीवर के संक्रमण से पीड़ित 72 वर्षीय सिंह के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह के चचेरे भाई सुशील वर्तमान में लोजपा से जुडे हुए थे तथा वे बहरट थाना अंतर्गत बहेलपुर गांव के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक सुशील कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुये कहा कि दिवंगत सुशील कुमार सिंह का व्यक्तित्व उनके नाम के अनरुप था। वे सरल और सुशील व्यक्तित्व के मालिक थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सुशील कुमार सिंह लक्ष्मीपुर प्रखंड के प्रमुख, मुंगेर जिला जिला परिषद के अध्यक्ष रहे थे तथा 1985 से 2005 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे थे। उनकी गहरी दिलचस्पी समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान में थी। उनके निधन से एक कुशल, सुयोग्य, संवेदनशील, जुझारु, सामाजिक कार्यकर्ता हम लोगों से बिछड गया है। उनकी कमी महसूस होती रहेगी। नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने सुशील कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
नरेंद्र ने कहा कि सुशील बाबू के निधन से राज्य के राजनीति पर गहरा असर पडा है। सुशील बाबू एक कर्मठ नेता तथा समाज सेवी थे। उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत नुकसान हुआ है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सुशील बाबू के परिवार को दुख की इस घडी को झेलने की शक्ति प्रदान करें।

No comments