बिहार के टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में बहाल होंगे 1060 व्याख्याता
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग कॉलेजों में रिक्त 1060 व्याख्याता पदों में आधे पर बीपीएससी द्वारा सीधी भर्ती की जाएगी। शेष आधी सीटों यानी 530 पद सीमित परीक्षा लेकर भरे जाएंगे। इस परीक्षा में बैठने का मौका सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा। सीमित परीक्षा में वैसे योग्यताधारी शिक्षक बैठेंगे जिनका शिक्षण अनुभव न्यूनतम कम से कम तीन साल का होगा। सीमित परीक्षा में दो पेपर होंगे और उसके बाद साक्षात्कार होगा। 530 सीटों पर बीपीएससी द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत नियुक्ति करेगी। सीधी नियुक्ति के लिए कोई भी योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। from livehindustan.com
No comments