Recent News

Breaking News

30 मई को थी शादी, मनचलों ने मुंह पर फेंक दिया तेजाब

acid attack

सीवान। बिहार के सीवान में शादी से कुछ दिन पहले ही एक युवती तेजाब के हमले का शिकार हो गई। सीवान में कुछ मनचलों ने युवती पर तेजाब फेंककर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मंगलवार शाम को हुई यह घटना तेजाब हमलों को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को बेअसर साबित कर रही है।
यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव की है जहां दिवंगत उमाशंकर की बेटी दीपा अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही चार युवक घर में घुसे और सो रही युवती के चेहरे पर तेजाब डालकर फरार हो गए। पीड़िता की 30 मई को शादी होने वाली थी। लेकिन इस घटना ने उसे ससुराल जाने से पहले ही पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसीएच) हॉस्पिटल पहुंचा दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके बयान पर हुसैनगंज पुलिस ने गांव के ही द्रुव राम, अजीत राम, अमन राम और रविन्द्र कुमार पर एफआईआर दर्ज की है। उसने द्रुव राम को गिरफ्तार भी कर लिया है।

No comments