Recent News

Breaking News

परिवार ने खाया जहरीला खाना, बच्चे की मौत, पांच अस्पताल में

samastipurसमस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंधियाखुर्द गांव में बीती रात विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य बीमार हो गये। समस्तीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी भुवनेश मिश्र ने आज बताया कि बीती रात दाल से बना एक व्यंजन खाने से सिंधियाखुर्द गांव निवासी मनोज ठाकुर के चार वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की मौत हो गयी जबकि उनके परिवार के पांच अन्य बच्चे बीमार हो गए। ठाकुर के विषाक्त भोजन खाने से बीमार तीन अन्य पुत्र और दो पुत्रियों को इलाज के लिये जिला सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भोजन को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

No comments