बारात में गंदा गाना बजाने को लेकर मचे बवाल में दुल्हे के पिता का मर्डर
बारात के स्वागत के दौरान बैंड-बाजे पर अश्लील गाना बजाया गया, जिस पर बाराती झूमने लगे। गांव के कुछ युवकों ने अश्लील गाना बजाने से मना किया। इसे लेकर बाराती पक्ष और गांव वालों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट की नौबत आ गई। मारपीट में बुरी तरह घायल दूल्हे के पिता रघुनाथ सिंह की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य बारातियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। रामपुरचौरभ थाना प्रभारी रामनरेश राम ने सोमवार को बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अरवल के सदर हॉस्पिटल भिजवा दिया है।
No comments