बिहार बंद में दिखेगा पप्पू यादव का शक्ति परीक्षण
सांसद ने कहा कि बुधवार को सूबे भर में जनअधिकार मोर्चा और युवा शक्ति के कार्यकतार्ओं ने नीतीश कुमार का पुतला फूंका है। 29 मई को पटना में महाधरना देकर सीधी लड़ाई शुरू होगी। सितम्बर के पहले सप्ताह में गांधी मैदान में विशाल सत्ता परिवर्तन रैली होगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि और एनसपी से भी उनके आंदोलन को समर्थन देने का आग्रह किया है।
तूफान में कहां थे नीतीश शरद व लालू
सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सांसद शरद यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस मोर्चे की वकालत वे पहले से करते थे। आज उसकी जरुरत हर कोई महसूस कर रहा है। नीतीश और लालू परिवार और माफियाओं के राज को स्थापित करने में लगे हैं। पैसे के बल पर टिकट का बंटवारा होगा। लालू प्रसाद पार्टी नहीं परिवार चला रहे हैं और उनका परिवार ही पार्टी चला रहा है। लालू बताएं कि आजतक कितने वर्कर को उन्होंने टिकट दिया। सांसद ने कहा कि कोसी सीमांचल में कुसहा त्रासदी से बड़ी त्रासदी के रूप में तूफान आया था। लगभग 63 लोग मारे गए थे। जान-माल और सपंत्ति को भारी नुकसान हुआ था। तूफान के पीड़ित आज भी मुआवजे के लिए तरस रहे हैं। बिहटा में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन लालू, नीतीश और शरद के साथ-साथ सुशील मोदी भी उन्हें क्यों नहीं देखने गए।
सांसद ने कहा कि आने वाले एमएलसी चुनाव में कोसी, पूर्णिया सहित अन्य जगहों के लिए स्वच्छ और ईमानदार छवि के लोगों को उनका मोर्चा या तो टिकट देगा या फिर समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि उनके मोर्चे में 65 प्रतिशत नौजवानों को शामिल किया जाएगा ताकि भ्रष्ट राजनीतिक तंत्र का खात्मा किया जा सके।
No comments