Recent News

Breaking News

मिट्टी के टीले में दब कर तीन बच्चों की मौत

siwan

सीवान सिसवन प्रखंड के भगनुआ गावं में तलाब के किनारे मिट्टी का टीला गिरने से तीन बच्चो की मौत हो गई है और तीन बच्चे घायल हो गए है। बतया जाता है की भगनुआ गावं में तालाब के किनारे जेसीबी से मिटटी काट टीला बना के मिट्टी को एकत्र किया गया था। तभी गावं के ही कुछ बच्चे वहाँ खेलने गए हुए थे और गड्ढÞे में जमी पानी से नहा रहे थे तभी मिट्टी का टीला गिर गया जिसमे 6 बच्चे दब गए। वहीं ग्रामीणो ने तीन बच्चे को बचा लिया जिसमे तीन बच्चे मर गए। जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियाँ मिट्टी में दब कर मर गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।

No comments