Recent News

Breaking News

पटना के पॉश इलाके में रहने वाली करती थी राजधानी एक्सप्रेस में चोरी

rajdhani expressपटना। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शुक्रवार को नई दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस से एक कथित महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह महिला कथित तौर पर रेलगाड़ी मे सफर करते समय अपने सहयात्रियों की नगदी और महंगे सामान की चोरी कर लेती थी। इसकी पुष्टि करते हुए पटना रेल पुलिस के अधीक्षक पीएन मिश्रा ने कहा कि गिरफ्तार महिला की पहचान प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। महिला पटना के एक पॉश इलाके की रहने वाली है। प्रतिमा कुमारी राजधानी एक्सप्रेस की ए-2 बोगी में सफर कर रही थी और अपनी सहयात्री गुड्डी राय का बैग चोरी करने के आरोप में उसे हिरासत में ले लिया गया। मिश्रा ने बताया कि महिला आरक्षित सीटों पर सफर करती थी लेकिन यात्रियों के रात में सो जाने के बाद उनके सामान की चोरी कर लिया करती थी।

No comments