Recent News

Breaking News

पूजा के बाद भोज खाने से 72 बच्चे बीमार

[caption id="attachment_1748" align="alignleft" width="300"]mdhubani symbolic photo[/caption]

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत गनौरी गांव में बीती रात पूजा के बाद भोज खाने से 72 बच्चे बीमार हो गये। बेनीपटटी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएमसी) के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने आज बताया कि गनौरी गांव में पूजा के बाद बीती रात्रि भोज खाने के बाद बच्चों को उल्टी एवं दस्त होने पर गांव के लोग कुछ बच्चों को पीएमसी ले आए। यहां आए बच्चों का अस्पताल में जबकि बाकियों का डाक्टरों की टीम ने उक्त गांव में इलाज किया। उन्होंने बताया कि अब सभी बीमार बच्चे खतरे से बाहर हैं।

No comments