Recent News

Breaking News

मुखिया की हत्या के मामले में चार को उम्रकैद

umra kaidदरभंगा। मुखिया की हत्या के मामले में एक स्थानीय अदालत ने आज चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा तथा पांच-पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने दरभंगा जिले के सकरपुर थाना अंतर्गत कैफवाथ पंचायत के मुखिया अमरनाथ झा की हत्या के मामले में मेघनाथ सिंह, जोगेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह और चन्द्रमोहन लाल दास को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की आज सजा सुनाई। इन अभियुक्तों पर 27 फरवरी 1990 को कैफवाथ सरकारी मध्य विद्यालय में स्थित मतदान कें्रद पर चुनाव के दौरान बम से हमला किया था जिसमें अमरनाथ झा की मौत हो गयी थी। इस मामले में पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी सहित कुल 26 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। इन चार को छोड़ कर बाकी को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया।

No comments