Recent News

Breaking News

शराब के लिए करता है चोरी, इसलिए भाई ने बांध दिए हाथ पांव

begusarai_ranjeetबेगूसराय। बेगूसराय में शराब के नशे के कारण रंजीत साव नाम का एक युवक हर रोज अमानवीय प्रताड़ना का शिकार होता है। शराब के लिए वह दुकानों में चोरी करता है, पकड़े जाने पर दुकानदार उसे पीट देते हैं इसके साथ ही नशे में होने पर वह उपद्रव मचाने लगता है। बाजार में उसके साथ मारपीट आम बात है।
रंजीत की इन हरकतों से परेशान होकर उसका बड़ा भाई अर्जुन साव उसे रस्सी से बांधकर रखता है। जानवरों की तरह उसके हाथ पांव बांध दिए जाते हैं और इसी हालत में वह गर्मी में घंटों तड़पता रहता है। मारपीट से उसके शरीर पर कई जख्म हो गए हैं। इलाज तो दूर उसे कोई मरहम तक लगाने वाला नहीं है। शुक्रवार को भी उसे ठेले पर रस्सी से बांध कर कई घंटों तक रखा गया। इस दौरान उसके जख्मों पर मक्खियां भिनभिनाती रहीं और वह दांत से रस्सी खोलने का प्रयास करता रहा। बेगूसराय बस स्टैंड का रहने वाला युवक रंजीत साव रोजाना शराब पीकर दुकानदारों के यहां चोरी कर लेता है, जिससे दूकानदार उसे पीट देते हैं। इस बात से घरवाले परेशान रहते हैं। इसी के बचने रंजीत साव को उसका भाई अर्जुन साव उसे कभी पोल से तो कभी ठेले से बांध कर रखता है। from bhaskar.com

No comments