प्रेमिका के होने वाले शौहर को फोन कर अपने रिश्तों का किया खुलासा, लड़की ने किया अग्निस्नान
गोपालगंज/सीवान : गोपालगंज के उंचकागांव थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव में प्रताड़ना से तंग आने के बाद युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मृत युवती की मां ने उसके प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृत युवती की मां ने अपनी बेटी के प्रेमी पर उसे बुरी तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पाखोपाली गांव में रुखसार खातून नामक युवती द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसकी मां शबनम खातून ने आरोप लगाया है कि गत वर्ष उनकी पुत्री रुखसार की शादी सिवान जिले के बंधुहाता गांव के सरफराज के साथ तय हुई थी। सरफराज के विदेश में होने के कारण उनकी पुत्री की शादी तत्काल नहीं हो सकी। रुखसार की शादी के लिए उसके मां-बाप सरफराज के विदेश में लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पाखोपाली गांव के मुन्ना मियां उनकी पुत्री को धमकी देने लगा। हद तो यह कि उसने सरफराज का मोबाइल नंबर ही प्राप्त कर उसकी होने वाली पत्नी व उसके बीच प्रेम संबंध होने की बात बता दी। इस घटना के बाद रुखसार काफी परेशान रहने लगी। शबनम ने आरोप लगाया है कि मुन्ना मियां द्वारा लगातार दी जा रही धमकी के परेशान उनकी पुत्री ने शनिवार को अपने शरीर में आग लगा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के क्रम में रुखसार की मौत हो गई। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में शबनम खातून ने अपने ही गांव के मुन्ना मियां को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
No comments