रूठी बीवी को मनाने ससुराल गए दामाद के खाने में मिलाया जहर!
हथुआ-काटेया/गोपालगंज : हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में शनिवार 14 जून की देर शाम में ससुराल गए एक दामाद को उनके ससुराल के लोगों ने खाने में जहर मिला कर खिला दिया। खाना खाने के बाद दामाद बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। इसी बीच रास्ते में चक्कर आने के बाद वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए कटेया पीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के नंद पट्टी गांव निवासी प्रमोद यादव व उनकी पत्नी के बीच दस दिन पूर्व किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद उनकी पत्नी हथुआ रूपनचक स्थित अपने मायके चली गई। इसी बीच 21 जून को शनिवार की शाम प्रमोद यादव अपने पत्नी को बुलाने के लिए अपने ससुराल गए। जहां नाराज ससुराल के लोगों ने उनके खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। खाना खाने के बाद प्रमोद यादव बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौटने लगे। इसी दौरान रास्ते में चक्कर आने के बाद वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए कटेया पीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में उनके परिजनों का आरोप लगाया कि पतनी से झगड़ा होने के बाद उनके ससुराल के लोगों ने अपने ही दामाद को जहर देकर मारने का प्रयास किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
No comments