आई लव यू, जीना सिर्फ तेरे लिए... और ट्रेन के आगे कूद गर्इं दो लड़कियां
राजेश राजू
सीवान/मैरवा। के मैरवा रेलवे स्टेशन से एक किलो मीटर दूर रेलवे लाइन पर दो युवतियों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है की दोनों युवितियां ने ट्रैन से कूद कर अपनी जान दी दोनों लड़कियों के हाथ पर मेहंदी से आई लाव यू और जीना सिर्फ तेरे लिए लिखा हुआ है जिस से अंदाजा लगाया जा रहा है की प्रेम के चकर में आत्म हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जाँच की बात कह रही है।
एक लड़की के हाथ पर नीलम-सीमा भी लिखा हुआ
घटना गुरुवार सुबह की है जब मैरवा गांव से होकर गुजरने वाली रेल पटरियों पर दो लड़कियां ट्रेन के सामने कूद गईं। एक लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी को अस्पताल में इलाज के बाद भी नहीं बचाया जा सका। एक लड़की के हाथ पर नीलम-सीमा भी लिखा हुआ है। लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जा रही है।
No comments