लाइन बाजार हाल्ट कमाई में आगे, सुविधा में पीछे
उचकागांव (गोपालगंज)। हथुआ -भटनी रेलखंड के लाइन बाजार हाल्ट की बदहाली यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। आय में आगे होने के बाद भी इस हाल्ट पर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। जो सुविधाएं पहले से मौजूद थी, वह अब देखरेख के अभाव में ध्वस्त हो गई हैं। इस हाल्ट के लिए बना प्लेटफार्म हो या लगा चापाकल। सभी की स्थिति दयनीय है। प्लेटफार्म धंस गई है तो लाइन बाजार हाल्ट लिखा साइन बोर्ड भी उखड़ चुका है। यहां लगे एक मात्र चापाकल से अब पानी नहीं निकलता है। इस भीषण गर्मी में यहां यात्री पानी के लिए तरस जाते हैं। चिलचिलाती धूप से भी बचने की यहां यात्री शेड़ की कमी पहले से ही थी। अब तो थोड़ा बहुत लगा शेड भी टूट चुका है। इस हाल्ट से ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्री बताते हैं कि रोशनी के लिए यहां वेपर लाइट लगाया गया था। लेकिन वेपर लाइट टूट कर बिखर चुका है। जिससे इस इलाके के लोगों में रोष भी बढ़Þता जा रहा है।
No comments