Recent News

Breaking News

पूर्व मंत्री वीणा शाही के पेट्रोल पंप से 4.80 लाख रुपये की लूट

[caption id="attachment_2288" align="alignleft" width="300"]पूर्व मंत्री वीणा शाही पूर्व मंत्री वीणा शाही[/caption]

हाजीपुर। बिहार में पूर्व मंत्री वीणा शाही के एक पेट्रोल पंप से आज सुबह अपराधी 4 लाख 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 77 पर स्थित पूर्व मंत्री वीणा शाही के एक पेट्रोल पंप पर आज सुबह दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे सशस्त्र बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर पंप के कैश काउंटर से 4 लाख 80 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अपराधी पेट्रोल पंप पर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने के बहाने वहां पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के बारे में पेट्रोल पंप के प्रबंधक द्वारा सूचित किये जाने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर वहां का जायजा लेने के बाद अपराधियों की धरपकड़ के लिये छापेमारी शुरू कर दी है। घटना वैशाली जिले के भगवानपुर थाना अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 77 पर हुई।

No comments