जदयू विधायक के बेटे में मांगी दस लाख की रंगदारी
मोतीहारी। बिहार में सत्ताधारी दल जदयू के मधुबन विधानसभा क्षेत्र से विधायक शिवजी राय के पुत्र विपुल कुमार से मोबाइल फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने वाले एक व्यक्ति को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी दयाल अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि विधायक शिवजी राय के पुत्र विपुल कुमार, जो कि पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के राजेपुर-नवादा गांव में एक पंचायत भवन निर्माण कार्य करवा रहे हैं, के मोबाइल फोन पर दो नंबरों से अपराधियों द्वारा कई बार फोनकर दस लाख रूपये रंगदारी मांगी गयी। धन नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी। कुमार ने इस संबंध में पकड़ी दयाल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पताहीं थाना अंंतर्गत जरदाहा गांव निवासी संजीत राम को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गयी। स्थानीय अदालत ने आरोपी को आज जेल भेज दिया। इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
No comments