पारिवारिक कलह से तंग मां ने दो बेटियों संग की आत्मदाह
राजेश राजू
सीवान। जिले के दरौंदा थाना अंतर्गत बाल बंगदा गांव में पारिवारिक कलह को लेकर आज एक मां ने अपनी दो पुत्रियों के साथ कथित रूप से आत्महत्या कर ली। दरौंदा थाना प्रभारी राधेश्याम रजक ने बताया कि मृतकों में बाल बंगदा गांव निवासी हजमततुल्ला की पत्नी आसमा खातून (25) और उनकी तीन साल और छह माह की पुत्रियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आसमा ने अपनी दोनों पुत्रियों के शरीर पर मिट्टा का तेल डालकर आग लगाने के बाद अपनी शरीर में आग लगा लिया जिससे उनकी दोनों बच्चियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। रजक ने बताया कि आसमा को घायलावस्था में सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।
No comments