Recent News

Breaking News

हे भगवान! ओझा के कहने पर मां ने पिया दुधमुंहे बच्चे का खून

dead-child_banka biharओझा ने कहा था बच्चे का खून पी लो परेशानियां हो जाएंगी दूर
बांका। बिहार के बांका जिले में एक मां ने ओझा के कहने पर अपने दुधमुंहे बच्चे का खून पिया। उसने बच्चे की गर्दन और पेट पर दांत गड़ाकर उसका खून पिया। अधिक खून बहने से बच्चे की मौत हो गई और मां भी बेहोश हो गई। शुक्रवार को यह घटना बांका जिले के कैरी गांव में घटी। नागेंद्र राय की पत्नी पिछले एक हफ्ते से बीमार थी। गांव के ही ओझा ने उसे सुझाव दिया कि बच्चे का खून पी लो तो सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। ओझा की बात मानकर महिला ने शुक्रवार सुबह पूजा की। उस समय उसके घर में कोई नहीं था। घर के आंगन में उसने बच्चे के गर्दन और पेट को दांत से काटा और खून पीने लगी। कुछ मिनटों के अंदर ही बच्चे का काफी खून बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के मरते ही मां भी आंगन में औंधे मुंह गिर गई। मृत बच्चे के शरीर पर दो जगह महिला के दांत के निशान हैं। बच्चे की मौत के कुछ देर बाद एक पड़ोसी महिला किसी काम से उसके घर आई। आंगन में खून बिखरा देखकर उसने शोर मचाना शुरू किया, जिससे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है, उसे खबर दे दी गई है। गांव के लोग महिला को विक्षिप्त बता रहे हैं। dainikbhaskar.com

No comments