प्रेम विवाह करने पर बहन को काट डाला
शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में प्रेम विवाह करने पर गुस्साए भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। दो दिन पहले बहन ने कोर्ट में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। घटना कासी बिगहा गांव की थी। गुरुवार को किरण ससुराल में अकेली थी। उसी दौरान उसका भाई राजा मांझी आ धमका। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसने किरण की हत्या कर दी। वारदात के बाद राजा फरार हो गया। एसपी धीरज कुमार ने बताया कि तीन वर्ष से गांव के राजा मांझी के साथ किरण का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी रचाई थी। इस शादी से किरण का मंझला भाई राजा नाराज चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
No comments