Recent News

Breaking News

लालू] नीतीश के गठबंधन पर भारी पड़ा NDA, BJP ने बाजी मारी, 24 में से 12 सीटों पर किया कब्जा





 पटना. बिहार विधानपरिषद चुनाव के 24 में से 23 सीटों पर नतीजे आ गए हैं. एनडीए ने इस चुनाव में बाजी मार ली है. 24 में से 12 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया है, जबकि उसकी सहयोगी राम विलास पासवान की पार्टी एलजेपी के खाते में एक सीट आई. अभी मुंगेर सीट का नतीजा आना बाकी है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के खाते में 5 ही सीटें आईं, जबकि लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल पार्टी को 3 सीटें नसीब हुईं. कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली. बिहार में बीजेपी ने विधानपरिषद चुनाव LJP और RLSP के साथ मिलकर, जबकि कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था.


इन नेताओं के सिर बंधा जीत का सेहरा:

1. मुजफ्फरपुर: दिनेश प्रसाद सिंह (JDU)
2. मधुबनी: सुमन महासेठ (BJP)
3. बेगूसराय: रजनीश (BJP)
4. सारण: सच्चिदानंद राय (BJP)
5. भागलपुर: मनोज यादव (JDU)
6. नवादा: सलमान रागीव (JDU)
7. नालंदा: रीना यादव (JDU)
8. गया: मनोरमा देवी (JDU)
9. रोहतास: संतोष सिंह (BJP)
10. पटना: रीतलाल यादव (निर्दलीय)
11. ईस्ट चंपारण: BJP
12. सीतामढ़ी: RJD
13. गोपालगंज: आदित्य नारायण (BJP)
14. सीवान: टुन्ना जी पांडे (BJP)
15. हाजीपुर: सुबोध राय (RJD)
16. दरभंगा: सुनील कुमार (BJP)
17. समस्तीपुर: हरिनारायण चौधरी (BJP)
18. औरंगाबाद: राजन सिंह (BJP)
19. भोजपुर: राधाचरण (RJD)
20. वेस्ट चंपारण: राजेश राम (कांग्रेस)
21. सहरसा: नूतन सिंह (LJP)
22. पूर्णिया: दिलीप जायसवाल (BJP)
23. कटिहार: अशोक अग्रवाल (BJP)
24. मुंगेर: परिणाम आना बाकी


No comments