Recent News

Breaking News

मां-बेट साथ मिलकर करते थे यह गंदा काम

[caption id="attachment_2437" align="alignleft" width="300"]file photo file photo[/caption]

सासाराम। बिहार के रोहतास हेरोइन तस्करी के इंटरस्टेट गैंग का पदार्फाश हुआ है. पुलिस ने मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उनसे 50 ग्राम हेरोइन और सात हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को हेरोइन तस्करी करने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया. दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. उनसे 50 ग्राम हेरोइन भी बरामद किया गया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपए है. पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने बताया कि सासाराम के धर्मशाला मोड़ के पास वाहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सासाराम निवासी दीपक अपनी बाइक से मध्य प्रदेश के मंदसौर की रहने वाली यास्मीन और उसके बेटे शाबिर को लेकर कहीं जा रहा था. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान इन लोगों के पास से हेरोइन और रुपए बरामद किए गए. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान इन लोगों ने हेरोइन तस्करी से जुड़े कई लोगों के नाम बताए हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

No comments