Recent News

Breaking News

अंधविश्वास में बेटी ने मां का पेट फाड़ डाला, मिर्च मसाला भरकर सूई से सिला

andh vishwasगया।  गुरूआ थाना के उसेवा गांव में एक विवाहिता ने अंधविश्वास में पड़कर मां का पेट चाकू से चीर डाला व मिर्च-मसाला व कोयले की राख पेट में डालकर उसे सूई से सिल भी दिया। विवाहिता रंजू देवी को शादी के बाद औलाद नहीं हुई थी। कुछ महीने से पति ने मायके छोड़ रखा था। ओझा-गुणी करनेवाली चाची सोनवती देवी की बातों में आकर रंजू ने मां मरूना देवी का पेट चाकू से फाड़ डाला और कहे अनुसार सारे कार्य किए। घर वालों ने गंभीर अवस्था में निजी क्लिनिक में इलाज कराया। बाद में उसे मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया।
मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आॅपरेशन कर महिला के पेट से मिर्च-मसाला और कोयले की राख निकाली गई। चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आॅपरेशन के बाद महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

No comments