Recent News

Breaking News

नीतीश सरकार के आयोग ने कहा, भागलपुर दंगे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Bhagalpur-Riotsपटना। भागलपुर दंगों की जांच कर रहे दल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 1989 का भागलपुर दंगा तत्कालीन कांग्रेस सरकार और पुलिस लापरवाही का नतीजा था। बिहार के रिटायर्ड जज एनएन सिंह की अध्यक्षता वाले जांच दल ने शुक्रवार को बिहार विधान सभा में एक हजार पेज की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय सत्ता में सत्एंद्र नारायण सिन्हा द्वारा संचालित कांग्रेस सरकार ने परित्यक्त की तरह खुद को पेश किया। साथ ही रिपोर्ट में पुलिस पर भी आरोप लगाया है। भागलपुर में 24 अक्टूबर 1989 में राम मंदिर बनाने के लिए पत्थर इकट्ठा कर रहे एक जुलूस पर बम फेंका गया था जिसमें 11 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस घटना के बाद उत्तर पूर्वी बिहार के भागलपुर में दंगों की आग फैल गई जो लगभग एक महीने तक चली, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। 1995 में पेश की गई जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि मुस्लिम स्कूल की तरफ से किसने बम फेंका इसमें संदेह है, या तो वह मुस्लिम हो सकते हैं या फिर हिंदू भी। रिपोर्ट में पूरी तरह से साफ नहीं था कि किस समुदाय के आपराधिक तत्वों ने यह हरकत की थी। चुनाव जीतकर आए नीतीश कुमार ने अपने चुनावी वादे को निभाते हुए 2005 में दोबारा एक जांच कमिशन का गठन किया।

No comments