बिहार में मोदी पैथोलॉजी और डीएनए टेस्ट
मनीष शांडिल्य. पटना
बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के विधायकों ने विधानमंडल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए हमला बोला. विधायकों ने मानसून सत्र के अंतिम दोनों दिन गुरुवार और शुक्रवार को मोदी के वादों पर कटाक्ष किए. विधायकों ने 6 अगस्त को काला धन वापसी के वादे पर नाटक के जरिए सवाल उठाए.शुक्रवार को विधायकों ने मोदी पैथोलॉजी और डीएनए टेस्ट के पोस्टरों का प्रदर्शन किया. पिछले महीने मुजफ्फ़रपुर मे एक रैली में नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार पर टिप्पणी की थी और कहा था कि ह्यनीतीश के डीएनए में ही कुछ गड़बड़ है.
काला धन वापसी वाले नाटक में जदयू विधायक मंजीत सिंह ने प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई तो विधायक रत्नेश साहा ने अमित शाह का किरदार निभाया. वहीं डीएनए वाले नाटक के अंत में भाजपा का डीएनए रिपोर्ट भी जारी किया गया. वर्तमान 15वीं बिहार विधानसभा का यह आखिरी सत्र था.- बीबीसीहिन्दीडॉटकॉम से
No comments