Recent News

Breaking News

मां के साथ सो रही चार साल की बच्ची को उठाया, गैंगरेप कर फेंका

child_rape aurangabadजहानाबाद। मां के साथ सो रही चार साल की बच्ची को दरिंदे आधी रात को चुपके से उठा ले गए। बच्ची के साथ उन्होंने गैंगरेप किया और मरा समझ कर घर के पास की सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। अलसुबह करीब तीन बजे बच्ची की मां की नींद खुली तो तलाश शुरू की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। इस बीच घर के पास बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
जहानाबाद में महादलित कस्बे में महिला शुक्रवार की रात अपनी चार साल की बच्ची के साथ बिजली न होने के कारण घर के बाहर सो रही थी। महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि रात में कुछ लोग आए उसकी चार साल की बच्ची को लेकर चले गए। नींद में महिला को घटना की जानकारी न हो सकी।
दरिंदों ने चार साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया। इस बीच बच्ची बेहोश हो गई तो उसे मरा समझ कर घर के पास की सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। भोर में करीब तीन बजे जब महिला की नींद खुली तो बच्ची को पास न पाकर परेशान हो गई। मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग भी जमा हो गए।
लोगों ने तलाश शुरू की तो घर के पास की सड़क पर बच्ची बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिली। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में आसपास के अवैध शराब तस्करों का हाथ सामने आ रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। from jagran.com

No comments