श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों की हकमारी कर रही है।
श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों की हकमारी कर रही है। साथ ही कॉरपोरेट घराने को मदद पहुंचा रही है। मौके पर उपस्थित सभी संगठन के लोगों ने सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। मौके पर ऐक्टू प्रभारी ने कहा कि मजदूर दिवस हजारों मजदूरों की कुर्बानी का दिन है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मजदूर विरोधी है। मनरेगा योजना लूट और भ्रष्टाचार की योजना बन गई है। ठेकाकरण और निजीकरण नीति से लाखों लोगों का रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण मजदूरों ने लड़कर कानूनी अधिकार प्राप्त किया। इसके बाद कल्याण बोर्ड बना, लेकिन वह भी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया।
No comments