रामनवमी शोभा यात्रा में पथराव, रणक्षेत्र में बदला सारण का ताजपुर
लोगों से शांति बनाने की अपील
राजू जयसवाल
लहलादपुर (सारण)। लहलादपुर थाना क्षेत्र का ताजपुर गांव उस समय रणक्षेत्र में बदल गया जब बसही पुल के समीप रोड़े बाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते चिखपुकार के साथ अफरा तफरी मच गई और उसी समय में सड़क तो शांत दिखा, लेकिन दोनों तरफ से ईट पत्थरों की बारिश हो रही थी। इस घटना में जहां उग्र लोगों ने दो झोपड़ियों को आग लगा दिया । वहीं चार लोग घायल भी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण मेंं किया और उपद्रवियों की गिरफ्तारी में जुट गई। हालांकि जिला पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक एवं पुलिस बलों के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में है और पदाधिकारी कैंप कर रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई थी जो ताजपुर गांव से गुजर रही थी। इस बीच बसही पुल के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह को फैलाते हुए ईट पत्थर चला दिए गए। जिसके कारण जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गए। जिससे देखते ही देखते दोनों पक्षों से रोड़ेबाजी शुरू हो गई। उग्र लोगों ने फूसनुमा झोपड़ी एवं खोप में आग लगा दी। वहीं इस पत्थरबाजी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बसही पैक्स अध्यक्ष शेर मोहम्मद शामिल है। जिनको सिर मे चोट लगी है जिनका प्राथमिक उपचार बनियापुर में करने के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं तीन अन्य की जानकारी नहीं मिल पाई है।
धूमधाम से मनी रामनवमी, भव्य निकाली शोभा यात्रा
छपरा/मकेर/रिविलगंज/दिघवारा/रसुलपुर । रामनवमी का त्योहोर शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों मे धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने माता के मंदिरों में शनिवार की अहले सुबह से ही कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना की। रामजन्मोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा कमिटी द्वारा किया गया था। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल सवार जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।
मकेर प्रतिनिधि के अनुसार राम नवमी के शुभ अवसर पर प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया। गांवो से टोली बनाकर बाइक, घोड़ा, हाथी, ऊँट, पर सवार होकर जुलूस निकाला। मकेश्वर बाबा मंदिर के परिसर में एक प्रचवन का आयोजन किया गया। रिविलगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामनवमी को लेकर नगर पंचायत भक्तिमय वातावरण के बीच विभिन्न पूजा समिति से जुडे़ सदस्यों, व्यसायियों एवं युवकों ने अपने अपने स्थानों से भव्य जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला तथा पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में जुलूस को परिभ्रमण कराया।
दिघवारा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय प्रखंड के शंकरपुर स्थित राम जानकी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दिघवारा बाजार, मानुपुर बाजार, चकनूर, हेमतपुर, अम्बेदकर चैक आदि का भ्रमण करते हुए पुन: राम जानकी मठ पर पहुंचे। रसुलपुर प्रतिनिधि के अनुसार एकमा प्रखंड केक रामकोट परसागढ मठ में हर्षोल्लास के साथ श्री राम जन्मोत्सव सब धूमधाम से मनाया गया। जिसमें साधु संत शिष्य भक्त के साथ साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
एसएसबी, एसटीएफ, आईटीबीपी के जवान कर रहे थे गश्ती
श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था के लिए चुस्त दुरूस्त व्यवस्था की गई थी। सभी चैक चैरहों पर पुलिस बलों के तैनाती के अलावे शोभा यात्रा के निर्धारित मांर्गो पर थानाध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति करते हुए विधिव्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया था। शोभा यात्रा के साथ साथ बिहार पुलिस बल एवं सदर
No comments