Recent News

Breaking News

छपरा में डॉक्टर की लापरवाही से तीन साल के मासूम की मौत

[caption id="attachment_609" align="alignleft" width="297"]chhapra police परिजनों ने किया हंगामा, जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी[/caption]

राजू जयसवाल, छपरा।
शनिवार को सदर अस्पताल में 3 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने को लेकर अभिभावकों द्वारा जमकर अस्पताल में हंगामा किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर द्वारा सही इलाज नहीं होने के कारण ही बच्चे की मौत हो गई। जबकि सीएस विनय कुमार यादव ने बताया कि सुबह लगभग 3 बजे बच्चे को भर्ती किया गया। उस समय डॉ. रविशंकर सिंह की ड्यूटी थी। उन्होंने सही ढंग से इलाज किया। 6:30 बजे डॉ. दीपक कुमार उसकी हालत को गंभीर देखकर रेफर भी कर दिया। लगभग नौ बजे इलाज के क्रम में ही उसकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी , एसडीओ एवं भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने मामले को शांत कराया।  एसडीओ क्यूम अंसारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि अस्पताल के सभी चिकित्सा एवं कर्मी अपना परिचय पत्र लगाकर ही ड्यूटी करें।

No comments