नशेड़ी सिपाही ने खैनी दुकानदार पर चलाई गोली, सस्पेंड
छपरा। शहर के साढ़ा
जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के मोहननगर मुहल्ले के अवधेश कुमार का बेटा मणि कुमार मां दुर्गा तम्बाकू स्टोर नामक अपनी खैनी दुकान पर बैठा था। इसी बीज सुबह 8:40 बजे सिपाही अखिलेश कुमार पांडेय वहां पहुंचा। मणि ने बताया कि वह नशे की हालत में था और वह यह कहते हुए-तुम्हारी खैनी की दुकान खूब चलती है, उससे पांच हजार रुपए की रंगदारी मांगने लगा। जब उसने विरोध किया तो सिपाही ने अपनी सरकारी पिस्टल से गोली चला दी। इसी बीच उसका भाई सन्नी वहां पहुंचा और उसने सिपाही की पिस्टल पकड़ने की कोशिश की। उसी दौरान गोली चली और उसके हाथ में चोट आ गई। चोट गोली से लगी या कैसे, यह उसे पता नहीं है।
बाद में टाउन थाने के दारोगा जय बहादुर सिंह व अन्य जवानों की सुरक्षा में नशेड़ी सिपाही की छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। मालूम हो कि उक्त सिपाही ने दो दिन पहले ही सदर इंस्पेक्टर के बॉडीगार्ड के रूप में ज्वाइन किया था। उधर, टाउन थाना प्रभारी ओमप्रकाश और सदर इंस्पेक्टर ने साढ़ा में घटना के संबंध में कई दुकानदारों का बयान भी दर्ज किया। उधर, सिपाही का कहना था कि वह यह पता करने गया था कि वहां लाटरी का धंधा चलता है या नहीं। इसी बीच उसकी पिस्टल खैनी दुकानदार ने छीनने का प्रयास किया, जिसे लेकर उसे गोलियां चलानी पड़ी।
No comments