Recent News

Breaking News

अनंत सिंह से मांझी की हत्या की साजिश रच रहे नीतीश!

mjhi anant
जीतनराम ने जताई आशंका
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मेरी हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं। मांझी ने कहा कि नीतीश अपने बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मेरी और मेरे परिवार की हत्या करवा सकते हैं। मांझी ने बिहार के नालंदा जिले में मां सवेरी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में यह आरोप लगाया।
जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों को खूब तवज्जो दे रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और बाहुबली अनंत सिंह ने में खूब बनती है। मांझी ने कहा कि जो विधायक मेरे समर्थन में थे उन्हें अनंत सिंह से धमकी मिलती थी। मांझी ने नीतीश पर आरोप लगाया कि वह सरकारी कर्मचारियों के हित में कोई काम नहीं करना चाहते।nitish kumar
बिहार के सीएम पद से हटने पर मजबूर किए जाने के एक हफ्ते बाद जीतन राम मांझी ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की थी। मांझी ने अपनी पार्टी का नाम हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा रखा था। मांझी ने कहा था कि वह इस मोर्च के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के असली चेहरे को पब्लिक के सामने लाएंगे। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

No comments