Recent News

Breaking News

लव, सेक्स और धोखा : जिसके लिए सबको छोड़ा, उसने कहीं का नहीं छोड़ा

love sex dhokha
गोपालगंज। जिसके लिए सबको छोड़ा, आज उसने कही का न छोड़ा। प्रेमी ने ऐसा धोखा दिया कि युवती की जिंदगी नरक बन गई है। युवती की मेडिकल जांच कराने के बाद महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने युवती को बड़ी मुश्किल से परिजनों को समझा कर घर भेजने में सफल हुई। युवती की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा। यह किसी फिल्म की पटकथा, बल्कि हकीकत है। यह वाकया है महम्मदपुर का। यहां की युवती चार वर्ष पहले पड़ोसी से प्रेम करती थी। बस, परजिनों को दोनों के संबंधों का पता चलते ही उसकी शादी तय कर दी। इसके बाद वह 11 फरवरी को प्रेमी के साथ जयपुर भाग गई। घर से 48 हजार रुपए नकद तथा लाखो जेवर लेकर चली गई। महीनों बाद प्रेमी उसे छोड़ कर फरार हो गया। कई दिनों तक उसके लौटने के इंतजार में रही। इसके बाद एक कंपनी में काम कर भाड़ा की पैसा इकट्ठा करने के बाद किसी तरह वह महिला थाने पहुंच कर अपनी व्यथा सुनाई। पीड़ित युवती के बयान पर प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

No comments